छत्तीसगढ़

घर में सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 टेक्निशियन की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में शनिवार 4 जून को सोलर पैनल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर की छत पर काम कर रहे दो लोग हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

छत पर काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, दोनों व्यक्ति मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उससे जुड़ा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही दोनों गंभीर रुप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांत शुरु कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

See also  कालीचरण 13 जनवरी तक रायपुर की जेल में रहेगा, खाई जेल की रोटी, खाकर सो गया, जेल में घुसने से पहले चींखा- हिंदुओं एक हो जाओ, बेल की अर्जी 3 को

Related Articles

Leave a Reply