छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा गेमन पुल पर हादसा, नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर अंदर घुसा ट्रैक्टर, बाल बाल बचे ड्रायवर व हेल्पर

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर से सटे गेमन पुल में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गिट्टी से लोड एक ट्रैक्टर पुल की रेलिंग तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे के बाद पुल पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चांपा की ओर आ रहा था, तभी अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने का कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को चैन-माउंटेन मशीन की मदद से हटाने का प्रयास जारी है।

अब सवाल उठता है कि यह ट्रैक्टर किसका है, यह हादसा कैसे हुआ और चालक कौन था जिसने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply