कोरबाछत्तीसगढ़

रील्स बनाने के चक्कर में ऊंचाई से गिरा छात्र, हुई दर्दनाक मौत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सतरेंगा देवपहरी में फोटो शूट के दौरान चट्टान से फिसलकर कई फीट नीचे गिरने से बिलासपुर के एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक शुभम कश्यप, जो कक्षा 9वीं का छात्र था, जो बिलासपुर के तेलीपारा इलाके का रहने वाला था, परिवार के साथ देवपहरी घूमने गया हुआ था।

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

मिली जानकारी के अनुसार, चट्टान पर फोटो शूट के दौरान पैर फिसलने से वह ऊंचाई से पानी में गिर गया। परिवार के बचाने पहुंचने से पहले ही शुभम की मौत हो गई। शव को बिलासपुर लाकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। यहां सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां

Related Articles

Leave a Reply