छत्तीसगढ़

लग्जरी कार में मिला पैसा ही पैसा : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान एनएच 30 में ग्राम मरकाटोला के पास क्रेटा कार में 65 लाख नगद कैश बरामद किया है। इसके साथ पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी सूचना आईटी विभाग को दे दी है। यह मामला पुरूर थाना का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक करता कार बस्तर केशकाल से बालोद आ रही थी। पुलिस ने कार को रोककर चेकिंग की तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने कार से 65 लाख नगद कैश बरामद किया। जिसके बाद कार को थाने में लाकर तहसीलदार के सामने बैंक कर्मचारियों को बुलाकर गिनती करवाई गई। कार में सवार दोनों लोगों से वैध दस्तावेज करने को कहा। लेकिन वे पेश नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़: लेनदेन के विवाद में सरे बाजार पूर्व कांग्रेस MLA के भतीजे की हत्या

पुलिस ने कैश को जब्त कर इसकी जानकारी आईटी विभाग को दी। बताया जा रहा है कि, नगद रकम बालोद के एक जमीन व्यापारी की है। रकम कच्चे का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गई है। 

Related Articles

Leave a Reply