छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में आग : 3 बाइक समेत AC और अन्य सामान जले, 5 लाख का नुकसान

जांजगीर चांपा : जिले में गेमन पुल के पास स्थित युवान एवी वर्ल्ड इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गुरुवार को इस हादसे में रेड मोटर कंपनी की तीन इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल गईं।

शोरूम में लगे एयर कंडीशनर, सीलिंग और कार्यालय में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  जरुरी खबर: राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ी

Related Articles

Leave a Reply