छत्तीसगढ़

बस्तर में आकर्षण का एक और केंद्र: जल्द ही रहस्यमयी ग्रीन गुफा को भीतर से देख सकेंगे पर्यटक

जगदलपुर। बस्तर में हाल ही में खोजी गई रहस्यमयी ग्रीन गुफा पर्यटकों के लिए जल्द खुलने वाली है। हरी चमकदार परत, लाइकेन से ढके स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स के लिए प्रसिद्ध है और यह खोज बस्तर के पर्यटन को नई पहचान देगी।

यह गुफा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कुटुमसर गुफा के पास स्थित है और वन विभाग द्वारा इसके पहुंच मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था के बाद इसे पर्यटन मानचित्र पर शामिल किया जाएगा। जहां लोग इस अद्भुत प्राकृतिक नजारे का दीदार कर सकेंगे। चूना-पत्थर की दुर्लभ संरचनाएं (स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स) लाइकेन (काई) से ढकी हरी परत, जो प्रकाश पड़ने पर अलौकिक आभा बिखेरती है।

सीढ़ी एवं पाथ-वे का किया जा रहा निर्माण
वन विभाग द्वारा पहुंच मार्ग और सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। यह गुफा बस्तर की प्राकृतिक विरासत को और समृद्ध करेगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी। पर्यटकों को गुफा के अंदर जाने के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान सीढ़ी एवं पाथ-वे का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पर्यटक आसानी से गुफा के अंदर घुस कर हरी चमकदार परत, लाइकेन से ढके स्टैलेक्टाइट्स और स्टैलेग्माइट्स देख पाएंगे।

See also  राजनांदगांव में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराई बस, 25 से ज्यादा यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply