करंट की चपेट में आया लाइनमैन : बिजली सुधारते वक्त हादसा, साथी की मौत से विभाग में हड़कंप

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले में करंट की चपेट में आने से एक लाइनमैन की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ है जब लाइनमैन बिजली की लाइन सुधरा रहा था। हादसे के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 23 वर्षीय घनश्याम निषाद है। बताया जा रहा है कि, सोमवार को लाइनमैन घनश्याम बिजली सुधारने के लिए विश्रामपुरी गया था। वह बिजली लाइन सुधार ही रहा तभी अचानक करंट लग गया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसके बाद वह मौजूद आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि, कुछ माह पूर्व भी विश्रामपुरी में ही बिजली सुधारते समय एक लाइनमैन की मौत हो गई थी। यह दूसरी घटना हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।




