छत्तीसगढ़

ग्रामीणों के चक्का जाम में शिक्षा मंत्री आधे घंटे तक फंसे, हाथी के हमले से युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीण कर रहे थे प्रदर्शन

बलरामपुर: दरअसल रघुनाथ नगर वन परिक्षेत्र के चवरसरई गांव में एक हाथी दल से भटक कर पहुंच गया और यहां घर के बाहर अलाव जलाकर सो रहे 46 वर्षीय सहदेव पण्डो पर उसने हमला कर दिया। हमले में घायल ग्रामीण को आनन-फानन में वन विभाग के अधिकारी लेकर रघुनाथ नगर अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बलंगी मुख्य मार्ग पर उन्होंने चक्का जाम कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी बात यह रही कि इस चक्का जाम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी आधे घंटे तक फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक टीम और पुलिस की टीम पहुंची फिर आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हो पाया लेकिन आपको बता दें कि लगातार मानव और हाथी के बीच संघर्ष इस जिले में देखने को मिलता है। कहीं ना कहीं वन विभाग दावा यह जरूर करता है कि फील्ड में उनके अफसर काम कर रहे हैं लेकिन कई बार ग्रामीणों की मौत उनके दावों को खोखला साबित करता है।

See also  अनियंत्रित पिकअप वाहन नहर में गिरा, 2 मासूम लापता, JCB की मदद से 18 लोगों को बचाया गया

Related Articles

Leave a Reply