जांजगीर चांपा

जांजगीर: कोविड ट्रू नॉट पीसीआर जाँच रिपोर्ट अब 4 घंटे के अंदर

जांजगीर

कोरोना के संभावित मरीजों को अब जांच के लिए भटकने की जरूरत नही है। जांजगीर स्थित नहर पुल के पास मेन रोड में एडवांस डायग्नोटिक सेंटर (एडीसी) में कोविड-19 की जांच की सुविधा दी जा रही है। जांजगीर जिले का यह पहला निजी लैब है। नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फ़ॉर टेस्टिंग लैबोरेटरीज (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त इस लैब के तकनीशियन को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए डायग्नोस्टिक सेंटर की डायरेक्टर गोल्ड मेडलिस्ट एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. वंदना चंदानी ने बताया कि मरीजों को सही रिपोर्ट मिले इसके लिए एडीसी (एडवांस डायग्नोसिस सेंटर) सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखता है। एडीसी की जांजगीर ब्रांच में भी कोविड-19 जांच सुविधा शुरू किया गया है। इसके अलावा हमारे यहा टू नार्ट पीसीआर व रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच किया जा रहा है। जांच हेतु मौके पर पंजीयन उपरांत टोकन दिया जावेगा ताकि कतार से बचा जा सके। टोकन प्राप्त मरीजों को कांटेक्ट लैंस तकनीक से बिना तकनीशियन के संपर्क में आए सैम्पल कलेक्ट किया जाएगा। वहीं जांच उपरांत रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए एसएमएस, ईमेल व वाट्सअप के जरिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी। जांच के समय आधार कार्ड व सामान्य जानकारी के साथ फार्म भराया जाएगा। ट्रू नार्ट पीसीआर जाँच रिपोर्ट महज 04 घंटे के अंदर व रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट 30 मिनट में प्राप्त हो सकेगा।

See also  PET, PPHT परीक्षा 8 सितंबर को....तैयारी बैठक 6 सितंबर को

Related Articles

Leave a Reply