छत्तीसगढ़

यात्री बस में लगी आग, यात्रियों का सामान जलकर खाक, सभी यात्री बाल-बाल बचे

जगदलपुर

जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली बस में अचानक आग लग गई. कृष्णा ट्रैवल्स मेलेलुस्या सिटी के अंदर सुबह 5 बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गया. घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. यात्रियों के कई सामान बस के साथ जल गए. घटना हैदराबाद में हुई है. बस जगदलपुर से हैदराबाद के लिए निकली थी. बस में कई यात्री छत्तीसगढ़ से भी थे. हैदराबाद से करीब 80 किलोमीटर पहले ही बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की ज्यादा जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि बस कृष्णा ट्रेवल्स की थी। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से हैदराबाद जाने वाली कृष्णा ट्रेवल्स की बस रविवार रात करीब दंतेवाड़ा के गीदम बस स्टैंड पहुंची थी। यहां से रात करीब 8:30 बजे बस जब रवाना हुई, उस समय 12 से ज्यादा यात्री उसमें बैठे थे। बस हैदराबाद पहुंच पाती, उससे करीब 80 किमी पहले ही उसमें आग लग गई। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। शार्ट सर्किट के चलते हादसे की आशंका है।

See also  महादेव सट्टा घोटाले में बड़ी खबर : मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू

Related Articles

Leave a Reply