छत्तीसगढ़

महिलाओं के वस्त्र और चेहरे पर कार्टून लगाकर पहुंचे चोर, रात में ज्वेलरी शॉप से पार किए लाखों के गहने

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. संजय ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठित आभूषण दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोर कार्टून कैरेक्टर के वेश में आए थे, ताकि पहचान से बचा जा सके. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बिलासपुर समेत आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

जानकारी के मुताबिक, 5 चोरों ने मिलकर योजना के तहत दुकान में सेंध लगाई. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में 4 चोरों के शामिल होने की पुष्टि हुई है. दुकान संचालक संजय सोनी के अनुसार, करीब 2.50 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है. अपराधियों की तलाश जारी है.

See also  जांजगीर चांपा में डेढ़ साल के बचे की हत्या:- पिता ने सिर पर मारा ईट,आरोपी पुलिस के हिरासत में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस..

Related Articles

Leave a Reply