छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: थाना अकलतरा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी हिमांशु रात्रे (21) निवासी खपरीडीह चौकी नैला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और आरोपी ने पीड़िता को बहकाकर उसके साथ अनाचार किया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया।

थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कर अपराध क्रमांक 478/2025 के तहत आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)m, 296, 115(2), 351(2) BNS, 4,6 पाक्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।

See also  जांजगीर चांपा में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक कश्यप बोले- सरकार पिछड़े वर्ग का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए करती है

Related Articles

Leave a Reply