छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: फेसबुक पर अश्लील गाली युवक को पड़ा भारी

चिरमिरी

गत दिनों पोडी निवासी राजा मुखर्जी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फ़ेसबुक पर अश्लील गाली गलौज एवं अभद्र टीप्पणी का प्रयोग किया गया। उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को दी गई एवं उनके निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी एवं थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा पोड़ी थाने में सख्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा मुखर्जी पर 151 जा.फौ. में कार्यवाही कर एसडीएम के सम्मुख पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ऐसे मामलों को लेकर सभी थाना प्रभारीगण को इस संबंध में निर्देशित किया कि सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफ़ॉर्म पर अभद्र भाषा या अश्लील टिप्पणी का प्रयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

See also  बीजापुर में नक्सलियों ने 2 शिक्षादूतों की बेरहमी से हत्या की, पहले घर से उठाया फिर दी मौत

Related Articles

Leave a Reply