छत्तीसगढ़रायपुर

तेलीबांधा तालाब में युवक की हत्या के आरोप में क्राइम ब्रांच ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा तालाब में युवक की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुख्ता सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम सूरज, हरीश और रोहित बताए जा रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद मोपेड से फरार हो रहे तीनों आरोपी सड़क पर लगे ITMS सिस्टम के कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सामने आया है.

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था. वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था. तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) टहलने गया. इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की. जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

Related Articles

Leave a Reply