छत्तीसगढ़

ओडिशा से कार में छिपाकर लगभग 40 किलोग्राम गांजा ला रहे थे तस्कर, पुलिस ने दबोचा

दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने लग्जरी कार में ओडिशा से कार में छिपाकर लगभग 40 किलोग्राम गांजा ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है। मोहन नगर पुलिस को बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो आरोपी महाराष्ट्र पासिंग नंबर की कार में गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत अपनी टीम को अलर्ट किया। इसके बाद बाफना टोल प्लाजा में चेकिंग लगा दी। जैसे ही कार टोल प्लाजा पहुंची। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे रुकवाया।

See also  तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, 27 दिन पहले ही हुई थी शादी

पूछताछ में कार में सवार दोनों लोगों ने अपना नाम सूरज मारोत राव और विनोद डोंगरे बातया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी के भीतर बोरी में भरा हुआ 40 किलोग्राम से अधिक वजन का गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने कार को गांजा सहित जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बताया वह लोग ओडिशा से रायपुर के रास्ते गांजा लाकर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहे थे।

See also  नेशनल हाइवे-30 पर बस हादसा, शिक्षिका की हुई मौके पर मौत, 15 यात्री घायल…

पुलिस से पहले टोल प्लाजा में खड़ी हो गई थी। इसके बाद जिस लेन में तस्करों की कार थी उस लेन में दो पुलिस वाले पहुंच गए। उन्होंने तस्करों की कार के आगे चल रही कार को रुकवाया और उससे पूछताछ शुरू की। तब तक दूसरे पुलिस कर्मियों ने गांजा तस्कर की कार को घेर लिया और उसे भागने का मौका नहीं दिया। पुलिस वालों का कहना है कि यदि वह सीधे तस्कर की कार को रुकवाते तो वह सामने कोई भी होता उसे टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश करते। इसमें किसी की जान भी जा सकती थी।

See also  ट्रेन में गहने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश: साड़ी बेचने की आड़ में करते थे हाथ साफ, 4 महिलाएं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply