जांजगीर चांपा

रफ्तार का कहर: बहनोई के घर से आ रहा था अधेड़, सड़क किनारे गिरा, दर्दनाक मौत

जांजगीर

एक तेज रफ्तार बाइक रोड किनारे पलट गई। जिससे बाइक सवार अधेड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। शख्स अपने बहनोई के घर से वापस लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। हादसा पामगढ़ थाना इलाके के केशला चौक के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, उरैहा गांव निवासी चोलाराम रात्रे (43) दोपहर करीब 12 बजे अपने बहनोई के घर से लौट रहा था। इसी दौरान केशला बोरसी मार्ग पर सड़क किनारे उसकी बाइक पलट गई। आस-पास के लोगों ने बताया कि बाइक काफी तेज गति में थी। बाइक पलटने के बाद तुरंत ही मौके पर चोलाराम की मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को जानकारी दी थी। वहीं चोलराम को अस्पताल भी ले जाया गया था। मगर उसकी मौत हो चुकी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि रोड किनारे बाइक पलटने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। जांच में मृतक की पहचान हुई है। घर वालों को भी घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अब बुधवार को ही शव को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद कुछ और तथ्य भी सामने आ सकते हैं।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply