कोरबा

गर्लफ्रेंड को सैड सॉन्ग भेजने के बाद युवक ने की आत्महत्या

कोरबा

जिले में प्यार में असफल रहने पर 19 साल के लड़के ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जैसे ही उसे देखा, तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। खुदकुशी से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर लड़की को प्यार का इजहार करते हुए मैसेज भेजा और ‘अलविदा’ बेबी लिखा। इससे पहले युवक ने एक गाना भी सेंड किया था। जिसमें मॉडल अपने प्रेमिका की मौत पर रोते हुए दिखाई देती है। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल के मैसेज और कॉल डिटेल खंगाल रही है। घटना रजगामार चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ निवासी रितिक खड़िया (19) कोरबा के बुंदेली गांव में अपने नाना-नानी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वो कहीं से घूमकर घर लौटा और उनसे कुछ पैसे मांगे। पैसे मिलने पर वो फिर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद वो फिर से घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। घरवालों को लगा कि वो बाहर से खाकर आया होगा और सो रहा है। काफी समय बीतने के बाद भी जब कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजन देखने गए।

See also  पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि मृतक रितिक खड़िया जो मूल रूप से रायगढ़ का रहने वाला है, वो कोरबा के बुंदेली गांव में अपने नाना-नानी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वो कहीं से घूमकर घर लौटा और उनसे कुछ पैसे मांगे। पैसे मिलने पर वो फिर से कहीं चला गया। कुछ देर बाद वो फिर से घर वापस लौटा और अपने कमरे में चला गया।

घरवालों को लगा कि वो पैसे लेकर कहीं बाहर खाने गया होगा और अब वापस आकर सो रहा है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वो कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिवार वाले उसे देखने गए। तब वहां वो बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  केजरीवाल का बड़ा ऐलान: दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये, कल से ही कर सकते हैं आवेदन

जानकारी के मुताबिक, युवक रितिक बुंदेली गांव में रहने वाली किसी लड़की से प्रेम करता था। आखिरी बार WhatsApp पर की गई चैटिंग से पता चला है कि लास्ट मैसेज उसने उसी लड़की को किया था। उसने मैसेज में लिखा था- ”Love you janu सिर्फ मोर” जान ले, जात ह मैं मरे ब, अलविदा बेबी”.. यानी मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुम सिर्फ मेरी हो ये जान लो। मैं मरने जा रहा हूं, अलविदा बेबी।

मैसेज लिखकर उसने अपनी प्रेमिका को सैड सॉन्ग का वीडियो भी डाला, जिसमें प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका उसकी लाश पर रोती नजर आती है। इसके बाद उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर कर जान दे दी। कोरबा जिला अस्पताल चौकी प्रभारी अनिल पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

See also  दुष्कर्म पर इलाहाबाद HC की टिप्पणी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, फैसले पर लगाई रोक

फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के मोबाइल के मैसेजेज़ और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल परिजन या पुलिस खुलकर कुछ भी मामले में कहने से बच रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply