Uncategorized

पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वन विभाग की कार्रवाई

रायपुर

पैंगोलिन के अवशेष का सौदा करते CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के सब इंस्पेक्टर को रायपुर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. रायपुर एयरपोर्ट में आरोपी एसआई जितेंद्र पोरचे पदस्थ था. राजधानी के जय स्तंभ चौक के पास से उसकी गिरफ्तारी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक एसआई जितेंद्र पोरचे ने छिंदवाड़ा से शल्क (पैंगोलिन अवशेष) बुलवाकर बेचने की फिराक में था. लेकिन इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जबलपुर की टीम को मिल गई. टीम के सदस्य ग्राहक बनकर खरीदने के पहुंचे. वाइल्ड लाइफ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ने एसआई जितेंद्र को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी एसआई जितेंद्र पोरचे भी छिंदवाड़ा का रहने वाला है.

See also  चक्रवाती तूफान 'मिधिली' का असर! आज इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली समेत क्या है पूरे देश के मौसम का हाल

Related Articles

Leave a Reply