छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में उठाईगिरी: ग्राहक बनकर अंदर घुसा बदमाश, फिर सोने के जेवर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद हो गई घटना

सूरजपुर। जिले में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से उठाईगिरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सूरजपुर मुख्यमार्ग में मौजूद आस्था ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने दूकान संचालक का ध्यान भटकाया और करीब 70 हजार के जेवरात लेकर फरार होगा. यह घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

See also  सुशासन तिहार में उठी ‘गोवा ब्रांड’ शराब उपलब्ध कराने की मांग, डिमांड सुनकर मंत्री भी मुस्कुराए

जानकरी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 12 बजे बदमाश दूकान में ग्राहक बनकर घुसा और दूकान संचालक से जेवर दिखाने को कहा. इस दौरान जब दुकान संचालक का ध्यान उससे हटा तो उसने झट से काउंटर में हाथ डालकर सोने का झुमका और लॉकेट उठा लिया. जब तक दुकान संचालक कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से गेट की तरफ लपका और जेवरात लेकर फरार हो गया. इस दौरान दूकानदार काउंटर के अंदर थे जिसके कारण वह उस बदमाश को पकड़ नहीं सके. जब तक वह बाहर आए तब तक वह काफी दूर तक जा चुका था. दूकान संचालक ने बताया की बदमाश कुछ दूर जाकर एक बाइक सवार के साथ फरार हो गया. दुकान संचालक ने इस घटना की FIR पुलिस में दर्ज कराई है.

See also  रायपुर में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर

Related Articles

Leave a Reply