छत्तीसगढ़

अजीबो-गरीब मामला : मर चुका बेटा निकला जिंदा, देखकर हैरान रह गए लोग, पुलिस के लिए पहेली बना मामला

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां मर चुका युवक अपने ही क्रियाक्रम कार्यक्रम के दौरान जिंदा वापस अपने घर लौट आया, जिसे देख लोग हैरान रह गए. अब यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गई है. अखिर कुएं में मिली लाश किसकी है, इसे जानने पुलिस अब बंद कर चुकी फाइल को दोबारा खोलकर शव की पहचान करने में जुट गई है.

दरअसल बीते शनिवार को मानपुर में कुएं में एक अज्ञात लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान करने के लिए सूचनाएं भेजवाई थी, जिस पर चंद्रपुर के रहने वाले परिवार ने उस शव की शिनाख्त अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप में किया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पुरषोत्तम के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था. पुलिस की मौजूदगी में शव को दफन किया गया, जिसके बाद परिवार के लोग रीति-रिवाज के अनुसार क्रियाक्रम में जुट गए. घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी इस दुख की घड़ी में शामिल होने क्रियाकर्म में शामिल होने आए. तभी पता चला कि जिस युवक का क्रियाकर्म किया जा रहा है वह घर में ही है. इसके बाद सभी हैरान रह गए.

See also  मतदान के बीच मतदाता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

रिश्तेदारों ने बताया कि जिसका घर वाले क्रियाक्रम कर रहे हैं वो तो जिंदा उनके घर पर है, जिसके बाद घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा. जिसको वह मरा हुआ समझ रहे थे वह जब उनके सामने आया तो घर वालों के साथ आसपास के लोग भी हैरत में पड़ गए. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वही अब पुलिस के लिए एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गई है. पुलिस इस मामले में बंद कर चुकी फाइल को दोबारा ओपन कर जांच करने की बात कर रही है.

मृतक की पहचान करने में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार उनके पास मृतक के कपड़े व अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित है। इसके आधार पर बरामद शव की पहचान कराई जाएगी और परिजनों द्वारा दावा करने पर शव को कब्र से बाहर निकालकर उनके सुपुर्द किया जाएगा.

See also  जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस ने CM, गृहमंत्री का पुतला फूंका, विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी पर झूठे केस का आरोप

Related Articles

Leave a Reply