जांजगीर चांपा

जांजगीर: वैक्सीन लगवाने जा रहे दो बच्चों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

जांजगीर

जिले के डभरा में एक सड़क में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। ये हादसा छपोरा मार्ग मे मोटरसाइकिल सवार स्कूली बच्चो को अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। घटना स्थल पर ही दोनो बच्चो की मौत हो गई। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर छपोरा स्कूल वैक्सीन लगवाने जा रहे थे उसी समय ये दर्दनाक हादसा हुआ। दोनो बच्चे बरभाठां निवासी बताए जा रहे है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों के साथ ग्रामीण चक्काजाम कर मुआवजे की मांग कर रहे है। बरभांठा गांव निवासी लोकेश बरेठ (15) पुत्र द्वारिका प्रसाद बरेठ और नीरज चौहान (15) पुत्र याद राम चौहान दोनों छपोरा के सेकेंडरी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट थे। दोनों वैक्सीन लगवाने के लिए बाइक से छपोरा के वैक्सीनेशन सेंटर जा रहे थे। डभरा-छपोरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर सड़क पर 30 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों बच्चों के सिर पर चोट लगी। जबकि एक बच्चे का पैर टूट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply