Uncategorized

स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों को बनाना होगा पढ़ाने के लिए रोडमैप

रायपुर

स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र के लिए तैयारी करनी शुरू कर दी है। शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए रोडमैप बनाना होगा। सत्र खुलते ही शिक्षा अफसर इस रोडमैप की जांच भी कर सकते हैं। विभाग ने नए सत्र के खुलने से पहले स्कूलों में रंगाई,पुताई और मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। 16 जून से स्कूल खुलने हैं इसके पहले जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बीईओ और बीआरसीसी की बैठक लेकर स्कूल शुरू होने से पहले इसके लिए आवश्यक अकादमिक कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए हैं। हर शिक्षक के पास यह रोड मैप होगा कि वह किस तरह पढ़ाएंगे। बच्चों का ज्ञान स्तर बढ़ाने के लिए शिक्षक अपना विजन बनाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की सभी जानकारियों को सीजीस्कूल पोर्टल पर अपडेट कर लें। शिक्षक डाटाबेस और डीडीओ का मिलान कर लें। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को स्वत्वों का तत्काल भुगतान कर लें। हर शिक्षक की समस्या को सुनें और उनका निराकरण करें। शिक्षकों की समस्याओं के निवारण के लिए बीईओ और बीआरसीसी शिविर का आयोजन करें। स्कूलों के प्रधानपाठक और शिक्षकों को अभी से नए सत्र को लेकर तैयारी कर लेना चाहिए। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले के प्राइमरी-मिडिल स्कूलों के बच्चों को इस साल गरम मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। इस साल दाल, तेल, मसाले, अचार, पापड़, सोयाबड़ी, हरी सब्जी खरीदने के लिए गोठानों में निर्मित रूरल इंड्रस्ट्रियल पार्क में संपर्क करना है। इसकी तैयारी कर लें।

See also  Discover the Thrills of Hot Day at the Zoo Slot Game

Related Articles

Leave a Reply