छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ने ले ली जान: बाइक पीछे से चलती ट्रक में घुसी, दो की मौत…

धरसींवा

धरसीवा थाना के सिलतरा इलाके में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतकों की शिनाख्त की हो गई है। मृतक मनीष देवांगन चंगोरा भाटा का रहने वाला था और वह अपने मित्र नितेश अगरकर के साथ धरसींवा की ओर से वापस राजधानी रायपुर लौट रहा था। इसी दौरान दिलबाग ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक अंनियत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।

See also  कनाडा के बाद अब अमेरिका भी करेगा भारत के राजनयिकों को निष्कासित? विदेश मंत्रालय ने कर दिया साफ

Related Articles

Leave a Reply