छत्तीसगढ़

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में होगा भारत-न्यूजीलैंड का टी-20 मुकाबला

रायपुर. क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है. न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है. इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी. सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं. एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा.

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम करेगी भारत का दौरा 

भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाना है. इस सीरीज के के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी. 

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा.  दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के इंटरनेशल स्टेडियम में होगा. वहीं तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी के मैदान पर होगा.

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply