छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवारों को कुचला फिर पलट गया, महिला समेत 4 की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर में रविवार रात बाइक सवारों को कुचलते हुए तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, एक अन्य हादसे में पिकअप की टक्कर से युवक ने दम तोड़ दिया। दोनों हादसे राजपुर थाना क्षेत्र में हुए हैं।

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

जानकारी के मुताबिक, गढ़वा निवासी रतन केसरी (32) बाइक पर अपनी बड़ी मां उषा देवी (60) के साथ राजपुर एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। अभी वे नेशनल हाईवे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद पेड़ से टकराकर पलट गया।

See also  जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आने से रतन केसरी और उषा देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और ट्रक में फंसे चालक औरंगाबाद निवासी बबलू यादव (32) और परिचालक अभय कुमार (22) को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां बबलू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  हर जिला अस्पताल में बनेगा नशामुक्ति केंद्र : सीएस का आदेश-कम से कम 10 बिस्तर हो, प्रचार- प्रसार भी करें 

परिचालक अभय कुमार को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि, ट्रक लोहे के सरिए लादकर रायपुर की ओर से आ रहा था।

Related Articles

Leave a Reply