कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा SECL जीएम ऑफिस के सामने एंबुलेंस में लगी आग:दो दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू

कोरबा : SECL जीएम ऑफिस के सामने खड़ी एक निजी एम्बुलेंस में सोमवार को आग लग गई। SECL और नगर निगम की दमकल वाहनें मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।

आग लगने के बाद ऑफिस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों तरफ आवाजाही रोक दी गई। एसईसीएल कर्मी शैलेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद विभागीय एंबुलेंस को तुरंत मौके पर बुलाया गया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

विभाग में ठेके पर लगी थी एम्बुलेंस

यह एंबुलेंस एसईसीएल विभाग में ठेके पर काम करती थी। इसका उपयोग मानिकपुर खदान के कर्मियों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता था। घटना के दिन सोमवार की सुबह ड्राइवर एंबुलेंस को पेड़ के नीचे खड़ी कर कहीं चला गया था।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। विभाग ने इसके लिए पत्र भी लिखा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग दुर्घटनावश लगी या फिर किसी ने जानबूझकर लगाई।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply