देश

मंत्री विजय शाह के सपोर्ट में आई राज्य मंत्री प्रतिमा, बोलीं- कर्नल सोफिया के अपमान की नहीं थी मंशा

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर देशभर में सियासी हलचल मची हुई है. विपक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भी उनके खिलाफ मुखर हो चुकी हैं और इस्तीफे की मांग कर रही हैं.

लेकिन इस विवाद के बीच अब मंत्री विजय शाह को कैबिनेट में अपनी सहयोगी से समर्थन मिला है. नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा है कि विजय शाह की मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी.

डिंडोरी में पत्रकारों से बात करते हुए प्रतिमा बागरी ने कहा कि विजय शाह द्वारा बोले गए शब्द निश्चित रूप से अनुपयुक्त थे, लेकिन उन्होंने इसका स्पष्टीकरण दिया है और माफी भी मांगी है.

मंत्री विजय शाह को मिला राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का समर्थन

See also  भारत को 'प्रलय' मिसाइल के परीक्षण में मिली सफलता, डीआरडीओ ने कहा- लक्ष्य पर सटीक हमला

प्रतिमा बागरी ने कहा कि शब्दों की हेराफेरी जरूर हुई है लेकिन इससे यह प्रतीत नहीं होता कि विजय शाह की मंशा अपमान की थी. साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि वह बार-बार माफी मांगने को तैयार हैं. यह दिखाता है कि उनके कहने का अर्थ वही नहीं था जैसा बताया गया.

उन्होंने कहा कि विजय शाह के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और उसे गलत दिशा में दिखाया गया है. प्रतिमा बागरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी पर विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है.

उमा भारती ने भी इस्तीफे की मांग की

विजय शाह द्वारा सार्वजनिक माफी के बावजूद मामला अभी शांत नहीं हुआ है. अब देखना होगा कि पार्टी इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और आगे क्या फैसला लेती है.

See also  50-60 साल बाद बच्चे ऑनलाइन पैदा होंगे… BJP सांसद को क्यों कहना पड़ा ऐसा?

Related Articles

Leave a Reply