छत्तीसगढ़

DSP पर दुष्कर्म का आरोप : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं डीएसपी, केस दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है। यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने 26 मार्च को डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी ने रविशंकर स्टेडियम के सामने स्थित पीडब्लूडी मेस में बुलाकर पीड़िता के कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार डीएसपी मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती बातों में आ गई। युवती के अनुसार डीएसपी मिंज ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया।

See also  भूपेश बघेल को झटका : हाईकोर्ट का चुनाव याचिका रद्द करने से इनकार, अब मेरिट पर होगी सुनवाई

DSP पर मारपीट का लगाया आरोप 

युवती ने यह भी बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार- बार शादी का प्रलोभन देता रहा। शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट की और गाली- गलौच भी किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की विवेचना जारी है।

See also  डबल मर्डर से सनसनी: देवर ने भाभी और भतीजी को चाकू से गोदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply