छत्तीसगढ़

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत, 2 घायल

सरगुजा

जिले के उदयपुर-सूरजपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए केस डायरी सूरजपुर जिले की श्रीनगर पुलिस को सौंप दी है। उदयपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घटनास्थल श्रीनगर थाना क्षेत्र का होने के कारण उदयपुर पुलिस ने इस मामले में जीरो में मर्ग कायम कर लिया है और डायरी श्रीनगर पुलिस को सौंप दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक पर 4 युवक सवार होकर जा रहे थे, तभी महंगई गांव के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। चारों युवक नशे में धुत थे। हादसे में एक युवक अजय पावले की मौके पर ही मौत हो गई। वो निम्हा गांव का रहने वाला था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहां खून ही खून दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों ने डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

See also  विधायक देवेंद्र यादव को मिली जमानत : कोर्ट ने उनके साथियों को भी दी राहत, बिलासपुर में तोड़फाेड़ का था मामला

मौके पर पहुंची डायल 112 और 108 एंबुलेंस की टीम ने गंभीर रूप से घायल विजय सिंह पावले को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र पावले और सोमनाथ नाम के दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों के विरोध में लोगों ने पुलिस के सामने हंगामा भी किया। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। हंगामे के कारण करीब आधे घंटे तक पुलिस शवों को उठा भी नहीं पाई। बाद में पुलिस के समझाने पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतकों के शव को मर्चुरी में रखवाया।

See also  बिग ब्रेकिंग: अपने आशियाने के लिए प्रदेशवासियों को मात्र अब 1 सेकेंड में मिलेगी भवन की अनुज्ञा

Related Articles

Leave a Reply