छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली सोढ़ी कन्ना ढेर, 303 रायफल और विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। बीजापुर मुठभेड़ में जवानों ने शनिवार 5 जुलाई को एक माओवादी को ढेर किया था। मृत नक्सली की पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो नक्सलियों का स्नाइपर था। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से एक 303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ, कोबरा 202, कोबरा 210 एवं सीआरपीएफ यंग प्लाटून की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

 प्राप्त आसूचना के अनुसार तेलंगाना राज्य समिति, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, PLGA बटालियन नंबर 01 तथा अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर उक्त क्षेत्र में सक्रिय थे। इस सूचना के आधार पर संयुक्त बलों ने माओवादी उपस्थिति की पुष्टि के बाद अभियान प्रारंभ किया।

यह अभियान 04 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ, जिसके दौरान पुलिस बल और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात क्षेत्र की तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव, एक .303 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किया गया।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

मृत माओवादी की पहचान सोढ़ी कन्ना के रूप में हुई है, जो PLGA बटालियन नंबर 01 की कंपनी नंबर 02 का डिप्टी कमांडर था। उस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ₹08 लाख का इनाम घोषित था।

सोढ़ी कन्ना टेकलगुड़ियम क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों, धरमारम कैंप पर हमले समेत कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह सीसीएम माड़वी हिडमा का सहयोगी था और बटालियन में स्नाइपर के रूप में कार्यरत था। उसके मारे जाने से माओवादी संगठन को स्नाइपर क्षमताओं के लिहाज से भारी क्षति हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

1. 01 नग .303 रायफल तथा 05 नग जीवित राउंड

2. एके-47 का मैग्जीन व 59 नग जीवित राउंड

3. माओवादी वर्दी – 01 जोड़ी

4. कोडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, नक्सली पिट्ठू, नक्सली साहित्य, रेडियो व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री

Related Articles

Leave a Reply