छत्तीसगढ़बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने दो राहगीरों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक, बाल-बाल बची महिलाएं और बच्चे, देखें हादसे का Live Video…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेज रफ्तार कार ने राह चलते दो लोगों को टक्कर मारी. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे में दो महिलाएं और बच्चे बाल-बाल बचे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

See also  जल्द बदल सकते छत्तीसगढ़ PCC चीफ! नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले TS सिंहदेव

यह घटना तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर हुई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

देखें हादसे का लाइव वीडियो –

Related Articles

Leave a Reply