छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी में तैरता हुआ मिला महिला का शव, फैली सनसनी

जांजगीर-चांपा। ज़िले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हसदेव नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। घटना ग्राम पंचायत भठली के तालदेवरी डेम की है, जहाँ स्थानीय लोगों ने नदी में एक महिला का शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को डेम से बाहर निकाला गया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हसदेव नदी में शव मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, क्या यह हादसा है, आत्महत्या, या फिर कोई साज़िश?

See also  तीन दिवसीय गिरौदपुरी मेला आज से शुरू : प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रदेशभर से आएंगे लाखों श्रद्धालु

Related Articles

Leave a Reply