छत्तीसगढ़

वन मंत्री ने दिये निर्देश…..DFO को कारण बताओ नोटिस जारी

सभी वनवृत्त अंतर्गत खदानों में शर्तों का शीघ्रता से पालन सुनिश्चित कराएं: वन मंत्री श्री अकबर

  • वन मंत्री ने वन क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत खदानों के शर्तों के पालन के संबंध में की समीक्षा

रायपुर

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दौरान प्रदेश में वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृत खदानों में भारत सरकार द्वारा अधिरोपित शर्तों के पालन के संबंध में वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए जानकारी ली और इनका शीघ्रता से पालन सुनिश्चित कराने के लिए मुख्य वनसंरक्षकों को सख्त निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े- लोन लिए पैसे को पति कर रहा था शराब में खर्च…पत्नी ने किया मना तो दुपट्टे से गल्ला दबाकर कर दी हत्या

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

वन मंत्री श्री अकबर द्वारा सभी मुख्य वनसंरक्षकों को पहले से ही अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खदानों का मौका निरीक्षण करा कर शर्तों के पालन के संबंध में जानकारी चाही गई थी। उन्होंने बैठक में समीक्षा के दौरान वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ डॉ. मिश्रा द्वारा वहां संचालित खदानों में शर्तों के पालन के संबंध में सही-सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई थी। वन मंत्री श्री अकबर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नाराजगी व्यक्त की और उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख को आवश्यक निर्देश दिए।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

इसे भी पढ़े- अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दोस्तो के साथ मिलकर बनाई इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, की अभद्र टिप्पणियाँ

वन मंत्री श्री अकबर ने वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए मुख्य वन संरक्षक सरगुजा को अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित तीन विभिन्न खदानों में शर्तों के पालन के संबंध में अब तक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इनमें परसा ईस्ट, केते बासेन, परसा माइंस और केते एक्सटेंशन खदान शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा सभी मुख्य वन संरक्षकों को अपने-अपने वनवृत्त के अंतर्गत संचालित खदानों में भारत सरकार द्वारा अधिरोपित शर्तों का तत्परता से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सुनील मिश्रा तथा समस्त मुख्य वन संरक्षक उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

इसे भी पढ़े-  जांजगीर: तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के संशोधित पदस्थापना आदेश जारी

Related Articles

Leave a Reply