देश

गैस सिलेंडर के रेट में फिर हुआ 25 का इजाफा, 15 दिन में 50 हुआ महंगा

नई दिल्ली

 महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर को आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ा दिए हैं. रसोई गैस के बढ़ते दामों ने लोगों के घर के बजट को बिगाड़ दिया है और इससे आम जनता काफी परेशान भी है. मात्र 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 50 रुपये बढ़ गया है. बता दें कि बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में 14.2 किग्रा का LPG सिलेंडर 884.5 रुपये हो गया है. जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपये का था.

See also  पहले इनकार पर शादी के लिए हो गया तैयार…घर लाया दुल्हन; तभी लड़के ने जहर खाकर दे दी जान

दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया. 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए. इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए. मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया. बता दें जुलाई और अगस्त में दाम बढ़े थे. मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. वहीं अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की थी.

 

Related Articles

Leave a Reply