जांजगीर चांपा

जांजगीर: शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय के लिए चयनित

जांजगीर

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद क्र 1 जांजगीर के 10 विद्यार्थी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन,शतरंज, फुटबाल आदि खेलों में भाग लिया। राज्यस्तरीय फुटबाल के लिए आयुष यादव, राज लदेर, आर्यन सोनवान, प्रह्लाद कुमार, महेश यादव, चंद्रमणि, कबड्डी के लिए वेदांत चंद्रा, बैडमिंटन के लिए आर्यन खांडे, समीक्षा खांडे, खो-खो के लिए देवेंद्र यादव चयनित हुए। विद्यालय की प्राचार्य डॉ सुहासिनी शर्मा, जनभागीदारी अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पार्षद विक्की सिंह, व्याख्याता प्रेमकुमार शाण्डिल्य, चक्रपाल तिवारी, एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी, स्पोर्ट टीचर शालिनी कश्यप एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

See also  नए भारत का जलवा: चीन सीमा के नजदीक, 13700 फीट पर… पूर्वी लद्दाख में बनाया अपना सबसे ऊंचा एयरफील्ड

Related Articles

Leave a Reply