छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

50 लाख का ट्रक तीन लाख में बेचा, गाड़ियों को किराए पर लेकर बेचने वाले गिरोह पकड़ाये

अकलतरा पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जो शायद पिछले कुछ दिनों से चल रही उनकी धूमिल छवि को चमका दे बताया जा रहा है कि पीपर सत्ती निवासी प्रदीप कुमार ने एक जेसीबी बैंक से लोन लेकर ली । प्रदीप कुमार अपनी जेसीबी किराये में चला रहे थे । कुछ दिन बाद उनकी जेसीबी मशीन को किराए में बकरकुदा मस्तुरी निवासी तीरथ राज नाम के युवक ने शनिलाल निवासी बम्हनीन के माध्यम किराये पर लिया । जब तय समय पर जेसीबी नहीं आयी तो प्रदीप कुमार ने फोन लगाया तो उधर से कोई जवाब नहीं मिला तब वे बम्हनीन गये लेकिन शशिकुमार नहीं मिला और न ही तीरथ राज फोन उठा रहा था तब प्रदीप कुमार ने अकलतरा थाना में एफआईआर दर्ज कराया । इस मामले में टी आई भास्कर शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी शशिकुमार को पकड़ा तब उसने अपने और साथियों का नाम लिया जो गिरोह बनाकर लोगों की करोड़ों की गाड़ियां किराये में लेकर बेच रहे हैं । इसी कड़ी में राहूल खांडे पिता नंद खांडे खम्हरिया सीपत बिलासपुर का पता चला जिसने रायपुर निवासी अमृत साहू की जेसीबी 40 लाख की गाड़ी 3.70 लाख में किसी को बेच दिया है ।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

गाड़ी बेचकर बहन की शादी के दहेज में दी कार

इसी तरह दीपका निवासी करनकुमार का टेलर इन लोगों ने किराये पर लिया और बेच दिया है और इनमें से एक आरोपी राहूल खांडे ने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की और दहेज में कार भी दी है । बताया जा रहा है कि अमृत साहू ने सरकंडा थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी और आरोपी की बहन के विवाह के मौके पर आरोपी राहूल खांडे को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन राहूल खांडे भाग निकला। सरकंडा पुलिस ने उसके माता-पिता को पकड़ा लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं होने के कारण उन्हें छोड़ना पड़ा।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

मां ने भी दूसरे आदमी को पति बताकर 26 लाख का लोन लिया

सरकंडा पुलिस ने राहूल खांडे के माता-पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि तब तक उसके माता-पिता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं था लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पता चला कि आरोपी राहूल खांडे की मां ने दूसरे आदमी को अपना पति बताकर 26 लाख का लोन लिया था और बाद में जब उस व्यक्ति के पास लोन जमा करने का नोटिस गया तो पता चला कि आरोपिया ने उसके नाम और दस्तावेज का उपयोग कर लोन लिया है । बताया जा रहा है कि इस मामले में दो आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाये हैं लेकिन इनसे पूछताछ में और भी गाड़ियों की हेराफेरी सामने आ सकती है ।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

Related Articles

Leave a Reply