विदेश

सऊदी के मक्का में तापमान 52°C पहुंचा….भीषण गर्मी से 577 हज यात्रियों की मौत

डेस्क न्यूज

सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचे 550 यात्रियों की मौत हो गई है। 12 जून से 19 जून तक चलने वाली हज यात्रा में अब तक कुल 577 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी बताई गई है। द गार्जियन की रिपोर्ट (heatwave 2024) के मुताबिक, मरने वालों में 323 नागरिक मिस्र के और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के तीर्थयात्रियों की भी मौत हुई है।

2 हजार हज यात्रियों का सऊदी में इलाज जारी
आपको बताते चले मिस्र के विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि वे सऊदी के अधिकारियों के साथ मिलकर लापता लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. सऊदी अरब ने बताया कि गर्मी की वजह से बीमार हुए करीब 2 हजार हज यात्रियों का इलाज किया जा रहा है.17 जून को मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक, मक्का में जलवायु परिवर्तन का गहरा असर हो रहा है. यहां हर 10 साल में औसत तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है.

See also  इजराइल की बेरूत पर एयरस्ट्राइक, 22 की मौत:UN की इमारत पर भी हमला; सऊदी-कतर बोले- ईरान पर अटैक के लिए एयरस्पेस नहीं खोलेंगे

Related Articles

Leave a Reply