छत्तीसगढ़

बेटे ने मां को जिंदा जलायाः तीन साल की पोती को नहला रही थी दादी, देख गुस्साएं बेटे ने मां पर केरोसिन छिड़ककर लगा दी आग…

भिलाई

शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने मां को ही जिंदा जलाकर मार डाला है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरी घटना भिलाई के नंदनी थाना क्षेत्र की है। दरअसल ग्राम ननकट्टी निवासी मधु वर्मा (55 वर्ष) सोमवर की शाम अपनी तीन साल की पोती को नहला रही थी। इस दौरान उसका बड़ा बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा। बेटी को नहलाता देख अपनी मां से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी मां को जमीन में गिराकर उस पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने रो रही अपनी बहन और बेटी को एक कमरे में बद कर मौके से फरार हो गया।इधर घर में चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं घर पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया गया। घटना में महिला 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी, जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। इधर घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। नंदनी पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे का आदि है। घटना के वक्त भी आरोपी नशे में था।आरोपी खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply