छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन शुरू : 5 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म, 403 इंग्लिश-348 हिंदी मीडियम स्कूलों में भर्ती

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानी आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा। जिसमें 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम स्कूल शामिल है।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है।

लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा।

  • इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा।
  • इनमें से 403 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
  • 348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं।
  • दोनों ही तरह के स्कूलों के लिए आवेदन भरने की सुविधा है।

फॉर्म कैसे भर सकते हैं?

  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन हैं।
  • लेकिन रायपुर जिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म मान्य होंगे।
  • बाकी जिलों में स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं या DEO ऑफिस से जानकारी मिल सकती है।

अगर सीट से ज्यादा फॉर्म आ गए तो?

  • उस स्कूल में लॉटरी सिस्टम लागू होगा।
  • यह लॉटरी पब्लिक के सामने या वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जाएगी।
  • रिजल्ट स्कूल में और वेबसाइट पर लगाया जाएगा।

स्वामी आत्मानंद स्कूल की खास बातें

  • इंग्लिश मीडियम में फ्री पढ़ाई।
  • स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं।
  • एक्सपीरियंड टीचर्स।
  • खेल, म्यूजिक और एक्टिविटीज का फुल सपोर्ट।
  • छोटे शहरों और गांवों में भी क्वालिटी एजुकेशन।

और ध्यान रखें

  • एक ही स्कूल के लिए फॉर्म भरें।
  • सही डॉक्यूमेंट लगाए, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
  • जिले और स्कूल की वेबसाइट पर जानकारी चेक करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply