छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी का कहर: स्कूल के पहले दिन प्रार्थना के दौरान बच्चा हुआ बेहोश, मचा हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में पहले ही दिन उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बच्चा प्रार्थना के दौरान भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में बच्चे को कमरे में ले जाया गया और डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

See also  छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: स्कूलों में दिखा उत्सव का माहौल, विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

दरअसल, उत्साह के साथ बच्चे आज बैग लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रार्थना के दौरान भीषण गर्मी के कारण सभी पसीने से तरबतर हो गए। इसी दौरान एक बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चे को कमरे में ले जाया गया और डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

सरकार के फैसले के बाद आज से सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। एक ओर जहां स्कूल के प्रचार्य सब कुछ ठीक और तैयारी पूरी होने की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर परिजन सवाल खड़े कर रहें हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में पराली जलाने पर पहली बार बड़ी कार्रवाई, पांच किसानों पर लगा 5-5 हजार रुपये का जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply