छत्तीसगढ़

जंगली जानवरों का बढ़ा आतंक : तेंदुए के हमले से सहमे ग्रामीण, वन विभाग अलर्ट मोड पर

कांकेर। कांकेर जिले में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, खासकर भालू और तेंदुए लगातार रिहायसी इलाकों में पहुंच कर हिंसक होते जा रहे है. तेंदुआ आदमखोर बनता जा रहा है, जो कि वन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. रिहायसी इलाको में पहुंच लोगों पर हमले कर रहा है. बीते कुछ दिनों में तेंदुए ने बच्चों सहित अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है.

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

वहीं जिला मुख्यालय से लगे ग्राम डुमाली में एक साथ 5 तेंदुए नजर आने के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है. एक ओर जहां आसपास के ग्रामीण दहशत में है तो वहीं शहर के कुछ लोग रात के वक्त तेंदुआ देखने इस इलाके में घूमकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. लोगों की यह लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण ना बन जाए, इसलिए विभाग रात के वक्त उक्त पहाड़ी और आसपास के ग्रामीण इलाके में गश्त कर रहा है. वहीं मार्ग से गुजरने वाले लोगों को समझाइश दी जा रही है. ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो.

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

विभाग के कर्मचारी सहित खुद डीएफओ आलोक बाजपेयी भी इलाके में गश्त कर टीम का मनोबल बढ़ते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहे है. मार्ग सहित आसपास के इलाके में सूचना बोर्ड भी लगाए गए है, ताकि लोग इस रास्ते से रात के वक्त या अन्य समय में गुजरते वक्त सावधानी बरतें.

See also  महिला ने होटल में बुलाकर नाबालिग लड़के के साथ किया दुस्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply