छत्तीसगढ़

धर्मांतरण को लेकर सीएम साय ने कहा – गरीबी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं

रायपुर। धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ बंद और पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, धर्मांतरण होना ठीक बात नहीं है। कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता ह तो कोई बात नहीं है। किसी की गरीबी, अशिक्षा और निर्धनता का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन कराना उचित नहीं है। इसका विरोध होना चाहिए और यही सर्व समाज ने किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस मौके पर छग के शहरी क्षेत्रों में 115 जगह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। छग आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस की तरह मनाया जा रहा है।

See also  बेटे ने पिता को फावड़े से मार डाला:नशे के लिए पैसे नहीं देने पर घसीट-घसीटकर पीटा; भाई पर भी किया अटैक

वहीं धर्मांतरण पर पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, कैंसर का इलाज हो सकता है मगर धर्मांतरण का नहीं, धर्मांतरण के प्रति हमें लोभ त्यागना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में जल्द धर्मांतरण का कानून बनेगा। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में विधायक पुरंदर ने कहा, कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। कुछ लोग अति उत्साह में रहते हैं, जो कानून नहीं समझते।

SIR पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के दोहरे चरित्र के कारण लोगों के नाम कटे। 2004 से 2014 तक कांग्रेस शासन था। कांग्रेस ने आयोग से कहा था कि किसी का वोट ना काटा जाए। भूपेश बघेल के सवाल पर उन्होंने कहा, पहले वह बताएं कि कितने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को यहां लाकर बसाए हैं।

See also  फरवरी में 27 लाख किसानों को धान का बोनस, रेडी टू ईट फिर महिलाओं के हाथ

Related Articles

Leave a Reply