छत्तीसगढ़

कथावाचक ने सतनामी समाज के लिए कहे आपत्तिजनक शब्द, लोगों ने किया थाना का घेराव, एफआईआर दर्ज

तखतपुर। लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने वाले ही जब व्यासपीठ से अधर्म की बात करने लगे तब क्या होगा. तखतपुर में कथावाचक के सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे आक्रोशित समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में व्यास पीठ पर बैठे आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही. यह बात सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई. समाज के लोगों को इस बात की भनक लगते ही आक्रोशित हो गए.

See also  पांच रुपये के पुराने नोट पर 37 लाख का झांसा, राजनांदगांव साइबर ठगी केस में बड़ा खुलासा; मास्टरमाइंड अरेस्ट

कथावाचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर समाज के लोगों ने तखतपुर थाने का घेराव कर दिया. स्थिति को देखते हुए थाने में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी के निर्देश पर कथावाचक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के धारा 353 (2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.

See also  साढ़े चार करोड़ का गांजा जब्त : झारखंड का आरोपी गिरफ्तार, केलाें के बीच छिपाकर कर रहा था तस्करी

इस मामले में सतनामी समाज के बिहारी टोडर ने बताया कि तखतपुर नगर में कथा वाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा कथा के दौरान सतनामी समाज के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है, जिसकी सतनामी समाज कड़ी निंदा करता है. समाज में आक्रोश है, जिसकी वजह से आज तखतपुर थाना का घेराव कर कथा वाचक के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाते हुए जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है.

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की सहमति के बिना डेपुटेशन को बताया गलत, लोक अभियोजन उप निदेशक के ट्रांसफर आदेश पर लगाया स्टे

एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि सतनामी समाज के लोगो ने तखतपुर थाना क्षेत्र में कथा के दौरान कथा वाचक के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग को लेकर ज्ञापन दिया है. प्राथमिक जांच के बाद धारा 353 (2) के तहत एफआईआर दर कर रहे हैं, जिस पर आगे विधिवत जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ समाज के लोगो को शांति बनाए रखने की अपील की गई है.

Related Articles

Leave a Reply