रायपुर

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले 30 करोड़ से ज्यादा का कैश, ज्वेलरी और शराब जब्त

रायपुर

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू होने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन मुस्तैद है. छत्तीसगढ़ की अन्य राज्यों से लगने वाली अंतरराज्यीय सीमा और जिले की सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर है. आचार संहिता लगने के बाद 23 अक्टूबर तक की स्थिति में पुलिस ने 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रुपये का अवैध कैश, ज्वेलरी और शराब जब्त की है. जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपये की नकद राशि शामिल है.

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

अवैध कैश और अन्य सामान किया जब्त: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है. जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रुपये है. 2731 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है. सख्त जांच अभियान के दौरान 14 करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपये कीमत के 158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किया गया है. इसके अलावा 5 करोड़ 30 लाख 64 हजार 561 रुपये का अन्य सामान भी जब्त किया है.

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

कैश और वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिनमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी किया गया है. निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में प्रवर्तन ऐजेंसियों के माध्यम से कैश और वस्तुओं के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply