छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में घर का एकलौता चिराग बुझा, परिवार में पसरा मातम

राजिम. फिंगेश्वर–छुरा प्रमुख मार्ग पर देर शाम हुए सड़क हादसे में बोरिद निवासी युवक की मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय लेखराम सिन्हा के रूप में की गई है, जो नवापारा राजिम के फूलचंद कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम कॉलेज से लौटने के बाद लेखराम रोज की तरह अपने घर के सामने सड़क किनारे टहल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पल्सर बाइक (सीजी 23 एन 9209) ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम ने युवक को फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक कुंवर सिंह ध्रुव निवासी अमलोड़ को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। बाइक पर सवार घनश्याम पहाड़िया फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply