छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 20 लाख के ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार….पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सरगुजा

कोतवाली पुलिस ने 20 लाख कीमती 50 ग्राम ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है. ब्राउन शुगर बेचने के लिए आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. इनमें से मुख्य आरोपी पहले भी चार बार जेल जा चुका है.

सरगुजा पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रम्हपारा निवासी राजू पाण्डेय राम मंदिर के सामने ब्राउन शुगर का ब्रिकी कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम मोके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे. लेकिन पुलिस ने आरोपियों धर दबोचा.

Chhattisgarh Crimes

पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिला. जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है. दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. इसके पहले भी मुख्य आरोपी राजू पाण्डेय 4 बार जेल जा चुका है, वो आदतन अपराधी है.

See also  प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा नहीं

Related Articles

Leave a Reply