छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR-CHAMPA : दोस्त से मुलाकात करने निकला था युवक, हादसे में मौत

जांजगीर-चांपा। जिले में दोस्त से मिलने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अमरता के रहने वाले दिलेश डहरिया शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब अपने दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे जा टकराई। हादसे में दिलेश के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

See also  बाबा जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रसिद्ध भोजपुरी नायक गायक और सांसद मनोज तिवारी

इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस और दिलेश के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply