छत्तीसगढ़

सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा से गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

डोंगरगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकली 14 साल की छात्रा से दो युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती उठा कर ले गए। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, फिर परिजनों को जानकारी दी। कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने वारदात के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लड़कों को पकड़ लिया है। डोंगरगांव के एक गांव निवासी 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और लेकर भाग निकले। इसके बाद जंगल में ले जाकर सालिक और गजेंद्र ने दुष्कर्म किया, जबकि रितेश व नाबालिग मदद करते रहे। लड़की को अगवाकर ले जाने पर उसकी सहेलियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे गांव में छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद छात्रा घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में गांजा की खेती : जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक घर की बाड़ी में मिले 40 हरे-भरे पौधे, सूखा गांजा भी बरामद

Related Articles

Leave a Reply