कोरबाछत्तीसगढ़

SECL खदान में हादसा : ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, लोगों में भारी आक्रोश

कोरबा। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है.

See also  छत्तीसगढ़ में गांजा की खेती : जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक घर की बाड़ी में मिले 40 हरे-भरे पौधे, सूखा गांजा भी बरामद

कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई. मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम कर रहा था. हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित हो गई है. सहकर्मी हादसे के बाद आक्रोशित नजर आ रहे हैं.

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

कर्मचारियों में आक्रोश, खदान में हड़ताल की स्थिति

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां 42 वर्षीय सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था. सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था. कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आगे की कार्यवाही नहीं शुरू करने देंगे. ऐसे में खदान में हड़ताल की स्थिति निर्मित हो रही है.

See also  लग्जरी कार में मिला पैसा ही पैसा : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply