छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या : ग्रामीणों को बांट रहा था राशन, सादे वेश में आये, कुल्हाड़ी- चाकू मारकर ले ली जान

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने उसूर में एक कांग्रेस नेता और सोसायटी संचालक की दिन दहाड़े कुल्हाड़ी चाकू से वार कर निर्ममता पूर्व हत्या कर दी। हालांकि, हत्या का कारण पता चल नही पाया है। लेकिन, कुछ समय पहले नक्सलियों द्वारा मृतक कांग्रेस नेता को धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। 

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मारुड़बाका निवासी पूर्व सरपंच, उसूर ब्लाक कांग्रेस के महामंत्री और सोसायटी संचालक तिरुपति भंडारी पिता खुर्रा उम्र 35 शनिवार की शाम करीब 4 बजे के आसपास उसूर में टेकमेटला मार्ग पर स्थित सोसायटी में राशन बांट रहा था। तभी पांच से छह नक्सली सादे वेशभूषा में आये और तिरुपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या  कर दी।

See also  गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने उतरे थे तीन भाई, डूबने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मामले की तलाश में जुटी पुलिस 

नक्सलियों ने तिरुपति की हत्या क्यों की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि नक्सलियों द्वारा उसे पहले धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इधर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 48 घंटे तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply